पश्चिम बंगाल को केंद्र से 25 हजार करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाएं मिली हैं। लेकिन राज्य के लिए इससे भी बड़ा एलान हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। बंगाल में क्या कुछ बदलने वाला है? पढ़िए रिपोर्ट
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य को केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना मिली हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी। वहीं, कुछ देर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
किन सड़क और पुल परियोजनाओं की मांग की?
पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कई सड़क और पुल परियोजनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।
सड़क परियोजनाओं पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल को आज केंद्र सरकार से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मिली हैं। आने वाले वर्षों में केंद्र सरकार बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाएं देगी। हमारा ध्यान दुर्घटनाओं को रोकने पर है'।
गडकरी ने कितनी परियोजनाओं का एलान किया?
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की। ये परियोजनाएं पहले से चल रही 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अतिरिक्त होंगी।