फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव में विवाद: पुलिस ऑब्जर्वर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी, भाजपा उम्मीदवार से मिलने पर उपजा विवाद

Mon, 27 Apr 2026 11:39 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस ऑब्जर्वर परमार पुरुषोत्तम दास पर निष्पक्षता भंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गौर घोष से अनौपचारिक मुलाकात की, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की मतदान की तैयारियों के बीच अब एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें पुलिस ऑब्जर्वर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि पुलिस ऑब्जर्वर परमार पुरुषोत्तम दास ने 142-मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गौर घोष के साथ एक अनौपचारिक (ऑफिशियल नहीं) बैठक की। टीएमसी ने इसे गंभीर आचार उल्लंघन और निष्पक्षता के खिलाफ बताया है।

इटना ही नहीं टीएमसी की यह भी आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर का किसी राजनीतिक उम्मीदवार से इस तरह मिलना निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। पार्टी ने कहा कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और भरोसे को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है और मामले की जांच की अपील की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए, ताकि किसी भी राजनीतिक दल को अनुचित लाभ न मिले।

विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है.....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें