फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में सियासी घमासान: 'निलंबित विधायक के जरिए मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश'; भाजपा ने ममता पर साधा निशाना

Sat, 06 Dec 2025 03:36 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Murshidabad Babri Masjid: भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही हैं और निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल कर रही हैं। बाबरी मस्जिद निर्माण के दावे पर बंगाल में तनाव बढ़ा गया है।

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान एक बार फिर चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने हाथ गंदे किए बिना मुस्लिम ध्रुवीकरण करवाने की रणनीति पर काम कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल किया। यह विवाद तब बढ़ा जब टीएमसी ने गुरुवार को विधायक कबीर को उस बयान के बाद निलंबित किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वे मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा का आरोप: ‘सस्पेंशन में देरी राजनीतिक मंशा का संकेत’
भाजपा नेताओं का कहना है कि कबीर पहले भी बयान दे चुके थे कि मुर्शिदाबाद में 70% मुस्लिम और सिर्फ 30% हिंदू हैं, लेकिन तब पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा का आरोप है कि यह पूरा मामला धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक ध्रुवीकरण का हिस्सा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बंगाली कहावत का हवाला देते हुए कहा 'धोरी माछ ना छुई पानी' यानी काम करवाओ पर हाथ न गंदे करो।
 
कबीर समर्थकों पर बाबरी मस्जिद निर्माण का आरोप
भाजपा ने दावा किया कि कबीर के समर्थक बेलडांगा में ईंटें लेकर बाबरी मस्जिद निर्माण की तैयारी कर रहे हैं और कथित रूप से पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यह गतिविधि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है।
विज्ञापन





ये भी पढ़ें:- West Bengal: मुर्शिदाबाद में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, विधायक हुमांयू कबीर बोले- कोई ताकत रोक नहीं सकती

‘ममता आग से खेल रही हैं’- अमित मालवीय का आरोप
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह क्षेत्र पहले से संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की उकसाहट से हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा बेलडांगा में पकड़ी गई गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। अगर यहां अस्थिरता बढ़ी तो यह NH-12 को प्रभावित कर सकती है, जो उत्तर बंगाल का मुख्य संपर्क मार्ग है। ऐसा होना राष्ट्रीय सुरक्षा तक के लिए चुनौती बन सकता है। मालवीय ने आरोप लगाया कि कथित मस्जिद निर्माण धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति है, जिसका उद्देश्य मतों का ध्रुवीकरण और वोट बैंक की मजबूती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-   'पुलिस कर्मियों की पृष्ठभूमि की जांच हो', कदाचार के बढ़ते मामलों के बीच डीजी ने अफसरों को दिए निर्देश

टीएमसी की चुप्पी पर सवाल
बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी की चुप्पी से यह साफ होता है कि कार्रवाई राजनीतिक दबाव में नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए की गई है। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री शांति बनाए रखने के बजाए बंगाल को तनाव की ओर धकेल रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें