फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: जीटीए की कार्यप्रणाली से राज्यपाल धनखड़ नाराज, बोले- भ्रष्टाचार का अड्डा बना संगठन, सीएजी जल्द करेगी जांच

Mon, 28 Jun 2021 03:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गोरखालैंड को अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांगों के बीच गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जीटीए के क्रियाकलापों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया है। 
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दशकों से उत्तर बंगाल को पृथक राज्य बनाने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। गोरखालैंड को अलग से केंद्रशासित प्रदेश बनाने की मांग फिर से शुरू हो गई है। अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद जॉन बार्ला ने बंगाल को विभाजित करने की मांग की है। हालांकि, गोरखालैंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई जातीय समूह ने भाजपा सासंद की मांग को खारिज किया है। वहीं गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने जीटीए के क्रियाकलापों पर चिंता व्यक्त की है। राज्पाल धनखड़ ने कहा कि जीटीए का काम सही तरीके से नहीं चल रहा है। जीटीए आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जीटीए की जांच जरूरी हो गई है। 

विज्ञापन


राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि सीएजी से जीटीए का ऑडिट कराने की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि 2017 के बाद से अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें