फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar case: 'बंगाल सरकार ने सीबीआई को पैसे देकर मामला निपटाया', आरजी कर मामले में पीड़िता के पिता का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 08:49 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के पिता ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि  राज्य सरकार ने सीबीआई को पैसे खिलाए और कुणाल घोष जाकर केंद्रीय एजेंसी से सैटलमेंट कर आए। 
विज्ञापन
आरजी कर - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के पिता ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सीबीआई को पैसे खिलाए और कुणाल घोष जाकर केंद्रीय एजेंसी से सैटलमेंट कर आए।

विज्ञापन


वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता और प्रवक्ता कुणाल घोष ने इसे बेतुका बताया। उन्होंने पीड़िता के पिता पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा, झूठ और नाटक की सारी सीमाएं पार की जा रही हैं। मैं बेटी खो चुके पिता के दर्द को समझता हूं, लेकिन जिनके कहने पर आप यह कर रहे हैं उन पर सवाल उठना लाजमी है। यहां इस तरह मेरा नाम लेकर झूठा आरोप किसके कहने पर, किस आधार पर लगाया गया है। 

घोष ने कहा, मेरे खुद के खिलाफ सीबीआई के दो मामले चल रहे हैं और मैं कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। ऐसे में मैं कोई सैटलमेंट कैसे कर सकते हैं और सीबीआई इसे क्यों मानेगी? सबको पता है कि सीबीआई को भाजपा नियंत्रित करती है। आप खुद उनके साथ नवान्न अभियान में जाते हैं। आपके प्रति सम्मान और सहानुभूति रखते हुए कह रहा हूं कि सीबीआई से मुझे जोड़ने का यह झूठा प्रचार आपराधिक षड्यंत्र है। आरजी कर मामले में पीड़िता के माता-पिता शुरुआत से ही सीबीआई जांच को लेकर असंतोष जाहिर करते रहे हैं और अदालत में भी इस बात का उल्लेख कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Income Tax Bill: 63 साल पुराने कानून को बदलने के लिए लाया गया बिल महज तीन मिनट में पारित, जानें क्या बदलेगा
विज्ञापन


विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा में 7 केस दर्ज
कोलकाता। आरजी कर दुष्कर्म और हत्या की पहली बरसी पर पीड़िता के न्याय की मांग को लेकर राज्य सचिवालय 'नवान्न' तक 9 अगस्त को निकाले गए विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में सात मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच कोलकाता पुलिस ने और दो हावड़ा पुलिस ने दर्ज किए हैं। शनिवार को विरोध मार्च के दौरान कोलकाता और उससे सटे हावड़ा की सड़कों पर अराजकता और हिंसक प्रदर्शन का माहौल रहा। नवान्न चलो अभियान के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई चरणों में कई जगहों पर टकराव हुआ। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें