फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कोलकाता से मेजबानी छीनकर गुजरात को देने पर भड़की पश्चिम बंगाल सरकार, सियासत करने का लगाया आरोप

Mon, 02 Jun 2025 01:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

IPL 2025 के प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबलों को कोलकाता से गुजरात शिफ्ट करने पर बंगाल सरकार ने नाराजगी जताई। राज्य खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने बीसीसीआई के इस फैसले को राजनीतिक साजिश बताया। साथ ही कहा कि बारिश का बहाना बनाकर बंगाल को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया, यह क्रिकेट प्रेमियों के साथ यह अन्याय है।

विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANIx
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों को कोलकाता के ईडन गार्डन्स से हटाकर गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। बीसीसीआई के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले के पीछे की राजनीतिक मंशा को लेकर बात कर चुका हूं। अब जो घटनाएं सामने आई हैं, उससे यह और साफ हो गया है।

बता दें कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने कोलकाता में संभावित बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर मैच शिफ्ट करने की बात कही थी। लेकिन बिस्वास ने दावा किया कि यह फैसला केवल मौसम पर आधारित नहीं था, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्वालिफायर-1 जीतकर टीमें कब-कब बनीं चैंपियन; मुंबई ने 2013 और 2017 में ऐसा क्या किया जिससे डरी RCB?

अरूप बिस्वास ने लगाए आरोप
मामले में राज्य खेल मंत्री बिस्वास ने आगे कहा कि जिन सैटेलाइट डेटा के आधार पर कोलकाता में बारिश का पूर्वानुमान दिया गया, वही सैटेलाइट अहमदाबाद में संभावित बारिश को क्यों नहीं देख पाया? यह साफ करता है कि यह फैसला मौसम नहीं, बल्कि राजनीति के आधार पर लिया गया। उन्होंने कहा कि इससे कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़े खेल आयोजन से वंचित कर दिया गया है, और बंगाल को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, गेल और रसेल के क्लब में शामिल होने से सिर्फ तीन कदम दूर

बीसीसीआई के एलान पर बवाल, क्यों?
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने पहले ही एलान कर दिया था कि आईपील 2024 का दूसरा क्वालिफायर और फाइनल मुकाबला अब 1 और 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जबकि पहले ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने थे। इसको लेकर अरूप बिस्वास ने पिछले सप्ताह यह भी कहा था कि बीसीसीआई ने आईपीएल के उस नियम का उल्लंघन किया है, जिसमें पिछले साल की चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर फाइनल आयोजित करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें