फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन के जवाब से संतुष्ट नहीं सरकार, गिरेगी गाज!

Fri, 04 Jun 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को लेकर सियासी तूफान जारी है। पूर्व मुख्य सचिव के जवाब से केंद्र सरकार संतुष्ट नहीं है। सूत्रों की मानें तो सरकार की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
अल्पन बंदोपाध्याय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलपन बंदोपाध्याय ने गुरुवार को केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब भले ही भेज दिया, लेकिन केंद्र सरकार उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जल्दी ही की जाएगी। अलपन ने अपने जवाब में लिखा है कि मैंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया है। ममता बनर्जी के कहने पर चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्र को पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अलापन के शामिल नहीं होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत उन्हें दिए गए कारण बताओ नोटिस भेजा था। जिसपर केंद्र को अलपन बंदोपाध्याय का जवाब मिला है और इसकी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जल्द ही तय की जाएगी।

पीएम की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने पर केंद्र ने नोटिस भेजा था
दरअसल,  28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात संबंधी समीक्षा बैठक करने के लिए बंगाल पहुंचे थे। इस दौरान ममता बनर्जी और पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय काफी देर से पहुंचे थे। जिसके बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गृहमंत्रालय ने उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। हालांकि बंदोपाध्याय ने अपना स्पष्टीकरण समय पर नहीं भेजा, डेडलाइन के आखिरी दिन पूर्व मुख्य सचिव ने केंद्र को जवाब भेजा, लेकिन केंद्र सरकार उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है । केंद्र ने बंदोपाध्याय के स्थानांतरण का निर्देश दिया था। इस बीच बंदोपाध्याय को मुख्यमंत्री ने अपना मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें