फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: लिंग परिवर्तन कराना चाहती है बंगाल के पूर्व सीएम की बेटी, ले रही कानूनी राय

Thu, 22 Jun 2023 05:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सुचेतना ट्रांसजेंडस समाज के लिए कार्य करती हैं। जानकारी के मुताबिक सुचेतना ने इसके लिए जो जरूरी सर्टिफिकेट की जानकारी के लिए मनोचिकित्सक से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
सुचेतना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना अब लिंग परिवर्तन करके सुचेतना से सुचेतन बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कानूनी सलाह भी लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है, इस मामले में उनके माता-पिता को नहीं घसीटें।
विज्ञापन


सुचेतना ट्रांसजेंडस समाज के लिए कार्य करती हैं। जानकारी के मुताबिक सुचेतना ने इसके लिए जो जरूरी सर्टिफिकेट की जानकारी के लिए मनोचिकित्सक से भी संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक सुचेतना ने कुछ समय पहले ही एक एलजीबीटीक्यू कार्यशाला में भी हिस्सा लिया था। सुचेतना ने बुधवार को इस संदर्भ में कहा है कि मेरे माता-पिता या मेरे परिवार की पहचान कोई बड़ी बात नहीं है। मैं इसे अपने आंदोलन के हिस्से के रूप में कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि सामाजिक उत्पीड़न रूके। मैं एक वयस्क हूं और अपने जीवन के बारे में फैसला लेेने के लिए स्वतंत्र हूं।

मैं चालीस वर्ष पार चुकी हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। यह फैसला भी उसी हिसाब से ले रही हूं। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस मामले में उनके माता-पिता या परिवार को नहीं घसीटें। उल्लखनीय है कि सुचेतना ट्रांसजेंडर लोगों के लिए काम करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें