फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: कांग्रेस का प्रचार करेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, सोनिया-मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

Fri, 12 Mar 2021 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में राहुल, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के अलावा इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी और सचिन पायलट भी शामिल हैं...
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से दूर रहे राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। उनके अलावा प्रियंका गांधी भी प्रचार में हिस्सा लेंगी। प्रियंका को उत्तर प्रदेश के बाहर चुनावी मैदान में उतारने को पार्टी की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। पार्टी राज्य में लेफ्ट दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जिन 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश इकाई के नेता भी शामिल हैं। राहुल, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के अलावा इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी और सचिन पायलट भी शामिल हैं।

इनके अलावा बीके हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपादास मुंशी, अभिजीत मुखर्जी, अखिलेश प्रसाद सिंह, आलमगीर आलम, जयवीर शेरगिल और पवन खेड़ा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें