चुनाव आयोग ने हल्दिया के एसडीपीओ को हटाकर उनकी जगह उत्तम मित्रा को तैनात कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि उन्हें अब चुनाव से संबंधित किसी काम में नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पंसकुरा में रोड शो किया।
ममता बनर्जी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक रूप से दफन कर देना है और उन्हें नंदीग्राम व बंगाल से बाहर फेंक देना है। बता दें कि ममता बनर्जी भाजपा नेताओं को लगातार बाहरी बताती रही हैं।
उधर, भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने खड़गपुर से पार्टी प्रत्याशी हिरन चटर्जी के समर्थन में एक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे मिथुन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और आते ही अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा का केंद्र बन गए थे।