देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में रैलियों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं की छोटी सभाएं करेगी।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों के नए प्रारूप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। पार्टी ने तय किया है कि वह बंगाल समेत सभी राज्यों में कोविड-19 हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन खोलेगी। इसके साथ ही पार्टी अपना बूथ, कोरोना मुक्त अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में रैलियों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं की छोटी सभाएं करेगी। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए खुली जगहों पर होने वाली इन सभाओं में 500 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।
इन सभाओं में पार्टी ने छह करोड़ मास्क व सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा सभी राज्यों में कोविड-19 हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन भी खोलेगी और अपना बूथ, कोरोना मुक्त अभियान अभियान शुरू करेगी।