फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: बंगाली प्रवासियों पर हमलों के खिलाफ CM ममता का विरोध मार्च, कहा- बंगाल में नहीं लागू होगी एनआरसी

Mon, 28 Jul 2025 04:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कई राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासियों को निशाना बनाए जाने के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोलापुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वह राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी। केंद्र चुनाव आयोग के जरिए राज्य में एनआरसी लागू करवाना चाहता है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बीरभूम जिले के बोलपुर से बंगाली प्रवासियों पर कथित हमलों के विरोध में 'भाषा आंदोलन' की शुरुआत की। उन्होंने एलान किया कि मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन मेरी भाषा को कोई छीन ले, यह मैं नहीं होने दूंगीं। ममता बनर्जी ने कहा, वह देश में भाषा के आधार पर विभाजन नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आप सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन अपनी 'अस्मिता', मातृभाषा और मातृभूमि को नहीं भूलना चाहिए। 

विज्ञापन


एकता और संवैधानिक बहुलवाद पर जोर देते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, एकता हमारी ताकत है। हम भाषा के आधार पर विभाजन नहीं चाहते...हम एकता चाहते हैं।  उन्होंने आगे कहा, आप सब कुछ भूल सकते हैं, लेकिन अपनी अस्मिता, मातृभाषा और मातृभूमि को नहीं भूलना चाहिए। 
 
सीएम ममता ने कहा कि मैं किसी भाषा या विभाजनकारी नीति के खिलाफ नहीं हूं। हम विविधता में एकता चाहते हैं। क्या मैंने हिंदी भाषी लोगों को बंगाल छोड़ने के लिए कहा है? मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। आप भी मेरे दोस्त हैं अगर हम बंगाल में 1.5 करोड़ प्रवासी कामगारों को आश्रय दे सकते हैं, तो आप अन्य राज्यों में काम कर रहे 22 लाख बंगाली प्रवासियों को क्यों नहीं स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि  बंगाली दुनिया में पांचवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। एशिया में दूसरी सबसे ज्यादा, फिर भी बंगालियों पर अत्याचार हो रहा है।   
विज्ञापन


बंगाल में नहीं लागू होगी एनआरसी- सीएम ममता
उन्होंने कहा, हम इस साजिश को रोकेंगे जो हमारे अस्तित्व को 'भाषायी आतंक' के नाम पर खतरे में डाल रही है और इसके जरिए एनआरसी को चोरी-छिपे लागू करने की कोशिश हो रही है। मैं बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने दूंगी और न ही डिटेंशन कैंप बनने दूंगी।

ममता ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार की ओर से काम करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण की आड़ में असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, मैं उन्हें मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की चुनौती दूंगी। 

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ममता ने पूछा कि जब आप (पीएम) अरब देशों की यात्रा करते हैं और शेखों को गले लगाते हैं, तो क्या आप उनसे पूछते हैं कि वे हिंदू हैं या मुसलमान? ममता ने आगे कहा, क्या आपने मालदीव के राष्ट्रपति से उनका धर्म पूछा था जब आपने उन्हें गले लगाया था। उन्हें तो 5,000 करोड़ रुपये दान में दे दिए। जबकि बंगाल को उसका बकाया अभी नहीं दिया गया?
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: Supreme Court: बिहार में चुनाव आयोग की SIR पर फिलहाल रोक नहीं, अदालत ने कहा- आधार और वोटर ID पर विचार करे EC
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें