फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: मालदा में ममता बनर्जी ने शुरू की ‘जोनोसंजोग यात्रा', कार्यक्रम के दौरान ढोल पर भी आजमाया हाथ

Wed, 31 Jan 2024 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मालदा में अपनी पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं राजनीति के लिए कम आती हूं। हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मालदा जिले के इंग्लिश बाजार में अपनी ‘जोनोसंजोग यात्रा’ शुरू की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस मालदा पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुआ और जिला खेल संघ मैदान पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन


अपनी इस पदयात्रा के दौरान सीएम ममता बनर्जी स्थानीय लोगों से भी मिलीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में ममता ने कहा, 'मैं राजनीति के लिए कम आती हूं लेकिन कुछ दल ऐसे हैं जो चुनाव के समय कोयल की तरह कुहू-कुहू करना शुरू कर देते हैं। भाजपा के साथ हमारी लड़ाई चलेगी, हम अकेले ही लड़ेंगे। भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वह तृणमूल कांग्रेस ही है।'

ममता बनर्जी ने बजाया ढोल
मालदा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी सेवाओं और पहलों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाने में हाथ आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की यात्राएं पूरी करने के बाद बनर्जी आज सुबह मालदा पहुंचीं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों ही कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं। सीएम ममता बनर्जी इन दिनों उत्तरी बंगाल के जिलों की यात्रा पर हैं जहां उन्होंने प्रशासनिक बैठकें कीं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें