फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ बनाने की साजिश, मिथुन चक्रवर्ती का आरोप; कश्मीर फाइल्स जैसी स्थिति का दावा

Sat, 03 Jan 2026 08:41 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में हालात को कश्मीर फाइल्स जैसा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बंगाल को वेस्ट पाकिस्तान बनाने की साजिश का दावा किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कूचबिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मिथुन ने आरोप लगाया कि बंगाल में जानबूझकर ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जो कश्मीर फाइल्स में दिखाए गए घटनाक्रम से मिलते-जुलते हैं।

विज्ञापन


मिथुन चक्रवर्ती ने कहा 'क्या आपने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी है? क्या आपने देखा कि कश्मीरी पंडितों को कैसे वहां से खदेड़ा गया? आज बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है। एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश हो रही है।'

लक्ष्मी भंडार ठीक, लेकिन बंगाल में विकास ठप
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना खराब नहीं है और लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए, क्योंकि यह उनका ही पैसा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से देशभर में लोग लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे लागू नहीं होने दे रहीं, क्योंकि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार होगा। मिथुन ने आरोप लगाया कि बंगाल में न नौकरियां हैं, न कारखाने, न विकास- हर तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन


राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। मिथुन ने कहा कि हाल ही में दीपू दास मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया और 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि हम किसी घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। बांग्लादेश में घटना होती है और यहां बंगाल में हिंदुओं पर हमला किया जाता है। यह किस तरह का न्याय है? मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज दबाना बेहद खतरनाक संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसका असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:- मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल; आयोग करेगा जांच
विज्ञापन


मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर बोला तीखा हमला

इससे पहले भी भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, 'उन्होंने (ममता बनर्जी) गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी। उनसे कहिए पूरी तरह धमकी दें, फिर मजा देखिएगा। वो पूरी तरह से बोलें कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे, फिर देखिएगा क्या होता है। ऐसे बोलने से क्या होता है। हम इस बार बंगाल में सरकार बनाएंगे ही बनाएंगे।'

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें