उन्होंने कहा, ‘इस सरकार को एक मिनट के लिए भी बने रहने का हक नहीं है। इसलिए विधानसभा भंग करनी चाहिए।’ राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में 105 भाजपा कार्यकर्ताओं या समर्थकों की सत्ताधारी पार्टी द्वारा निर्मम हत्या की गई है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि वे पश्चिम बंगाल में हिंसा को खत्म करने और राज्य विधानसभा को भंग करने के लिए न्यायसंगत व उपयुक्त कदम उठाएं ताकि राज्य में न्याय व कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया जा सके।
रे का शव सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से लटका मिला था। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि रे की मृत्यु फांसी लगाने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि उनकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
केंद्रीय मंत्रियों बाबुल सुप्रियो ने इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मैन्यूफैक्चर्ड बताया और कहा कि पार्टी को इस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘रे का शव घर से ढाई किलोमीटर दूर लटका मिला है। इस परिस्थिति में यदि इस मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराई जाती है तो हम सत्य के निकट भी नहीं पहुंच सकते। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बाकी नेता गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने शाह से भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मृत्यु फांसी लगने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बहरहाल, भाजपा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्वीकार करने से इंकार कर दिया और सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की।
रे का शव उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से सोमवार को लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है, मौत फांसी के कारण हुई। किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला।
श्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि उनकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।