देश भर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच बंगाल की एक बस यातायात सेवा ने अपना किराया कम किया है। ये वही यातायात सेवा है जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जुलाई की 16 तारीख को लांच किया था। बंग्लाश्री यातायात कार्प के अंतर्गत 20 वाल्वो बस चलाने की योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत बंगाल के कई जिलों को जोड़ने का प्लान है।
बावजूत इसके कई जिले ऐसे हैं जहां अभी ये सेवा शुरू नहीं की जा सकी है। इसी उद्देश्य से की इस योजना को सफल बनाया जा सके बंग्लाश्री कार्प के अधिकारी ने बताया कि वो अपने किराए में कटौती कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बस सेवाएं कुछ मार्गों पर शुरू नहीं हुईं क्योंकि वहां कोई देखरेख के लिए कर्मचारी नहीं है।
पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बस किराया शुरू में "प्रचलित बाजार दर" के आधार पर निर्धारित किया गया था, लेकिन योजना को बढ़ावा देने के लिए कम कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "हम अपने मुनाफे का थोड़ा सा बलिदान करेंगे।" बंगाल में, वोल्वो बस किराए को ₹ 2.20 / किमी पर रखा गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बसों के किराए में कटौती का फैसला राज्य के स्वामित्व वाली परिवहन निगमों द्वारा लिया गया है। हालांकि इससे राजस्व बढ़ती हुई ईंधन लागत से मेल नहीं खा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप घाटे में वृद्धि हुई थी। बावजूद इसके परिवहन विभाग को लगता है कि एक बार अगर योजना सफल हुई और यात्रियों का बंग्लाश्री बस सेवा पर भरोसा जागा तो इसकी आगे भरपाई की जा सकेगी।
पश्चिम बंगाल ट्रांसपोर्ट कार्प लिमिटेड के एक अधिकारी के अनुसार, 50 सीटर वोल्वो बस में 70% सवारियों से भी परिचालन लागत पर्याप्त है। हाल ही में किराया कटौती के बाद से अधिक यात्रियों ने टिकट खरीदा है, जिससे विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वो मुनाफा भी कमा लेगी।