फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सवाल: आज बंगाल की एक खास शख्सियत भाजपा में होगी शामिल, गांगुली और मिथुन पर अटकलें

Sat, 06 Mar 2021 11:46 AM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा, इसके बाद 29 अप्रैल तक सात चरण होंगे और दो मई को वोटों की गिनती होगी। बीजेपी और टीएमसी में यहां सीढ़ी टक्कर है और दोनों ही पार्टियां जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं।
विज्ञापन
गांगुली, मोदी और मिथुन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल और सितारों को पार्टी में शामिल करने का दौर तेजी से चल रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बंगाल की एक खास शख्सियत भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती और सौरव गांगुली को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, मिथुन और गांगुली के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं लगातार जोरों पर हैं।

विज्ञापन


बंगाल चुनाव इस समय बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव बना हुआ है। पार्टी यहां 200 सीटें जीतने का दावा कर रही है, इसके लिए वह कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी बंगाल से जुड़े बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपने पाले में लाने के लिए जोर लगा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली रैली में मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे। यही नहीं बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 
 


फिलहाल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने की अधिक संभावना नजर आ रही है। मिथुन के भाजपा से जुड़ने की खबरों पर बीजेपी बंगाल प्रभारी और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इसके संकेत दिए। विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा, 'वहां (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में) केवल पीएम होंगे और जनता। कौन बड़ी हस्ती है? हम जनता के साथ आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करेंगे, चाहे वो मिथुन चक्रवर्ती हों।' 
विज्ञापन

 
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा, इसके बाद 29 अप्रैल तक सात चरण होंगे और दो मई को वोटों की गिनती होगी। बीजेपी और टीएमसी में यहां सीढ़ी टक्कर है और दोनों ही पार्टियां जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें