फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड' और 'बीयर' के सहारे भारतीय पर्यटकों को आकर्षित कर रहा बेल्जियम

Thu, 06 Dec 2018 06:32 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Belgium Flag
विज्ञापन

बेल्जियम ने बॉलीवुड, बीयर के साथ अपने शहरों ब्रसेल्स व ब्रग्स के आकर्षण का इस्तेमाल कर भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा किया है। हालांकि, बेल्जियम इतने से ही संतुष्ट नहीं है, वह के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देकर इसकी संख्या में और वृद्धि करना चाहता है।

विज्ञापन


भारत में बेल्जियम के राजदूत फ्रैंकोइस डेलहाए ने कहा, ‘हम यह चाहते हैं कि बेल्जियम को भारतीय लोग बेहतर तरीके से जानें। चूंकि भारतीय अधिक से अधिक यात्रा कर रहे हैं, वे कई यूरोपीय देशों का दौरा कर रहे हैं।’ डेलहाए ने पीटीआई को बताया कि देश की राजधानी ब्रसेल्स को उस तरह से नहीं जाना गया है जिसके वह योग्य है।

डेलहाए ने कहा, ‘शिक्षा के क्षेत्र में, ब्रसेल्स में अब भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी है लेकिन हम और अधिक भारतीय छात्रों को विशेष रूप से विज्ञान के छात्रों को लाना चाहते हैं क्योंकि इनमें भारतीय छात्र बहुत अच्छे हैं।’ उन्होंने कहा कि पर्यटन के अलावा दोनों देशों को छात्रों की अदला-बदली पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें