फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले नोट और शराब का खेल शुरू, तीन करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद

Thu, 19 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी/हाथरस/ संतकबीरनगर/मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मंगलवार को प्रदेश भर में तीन करोड़ से ज्यादा का कैश, 17 किलो चांदी और 23 चांदी के सिक्के बरामद हुए। उड़न दस्ता टीम ने जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच दस्ते ने सबसे अधिक रकम पूर्वांचल में बरामद की। यहां लगभग तीन करोड़ रुपये और शराब की बरामदगी हुई। कागजात सही पाए जाने पर अधिकांश रुपये वापस कर दिए गए।
विज्ञापन


चंदौली में दो करोड़ 70 लाख रुपये बरामद हुए। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये शहाबगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा के, एक करोड़ चहनियां में यूनियन बैंक के थे। पड़ाव पर पकड़े गए बीस लाख इलाहाबाद बैंक के थे। दस्तावेज दिखाने के बाद सभी रुपये छोड़ दिए गए।

मिर्जापुर में इंडिका से 18 लाख रुपये बरामद हुए। रुपये शराब की बिक्री के थे। इसे भी छोड़ दिया गया। सोनभद्र में तीन लोगों से तीन लाख 86 हजार रुपये बरामद हुए। इनके कागजातों की जांच की जा रही है। मऊ में तीन व्यक्तियों से दो लाख 70 हजार बरामद हुए। कागजात न दिखाने पर इसे जब्त कर लिया गया। बलिया में 70 हजार रुपये बरामद हुए। जौनपुर में 170 लीटर और चंदौली में सौ लीटर शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पता चलेगा पैसों का स्रोत

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 16.85 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह नकदी खुर्जा के पशु कारोबारियों की है। उनका कहना था कि वह यह नकदी लेकर भोगांव (मैनपुरी) की पैठ से मवेशी खरीदने जा रहे थे। 

पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी भी कोतवाली सिकंदराराऊ पहुंच गए और नकदी के स्रोतों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मवेशी खरीदने के लिए इन्हें दिया था। अब जांच के बाद ही सिद्ध हो पायेगा कि पैसा जायज स्रोतों से जुटाया गया है या नहीं।

फिलहाल आयकर विभाग ने इस नकदी को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। उधर संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से मंगलवार को उड़न दस्ता टीम ने तीन लाख कैश और 23 चांदी के सिक्के बरामद किए। पूछताछ में बरामद कैश और सिक्के के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाने पर टीम ने जब्त कर लिया। 

टीम ने जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं प्रशासनिक टीमों ने मथुरा के बलदेव में 17 किलो चांदी पकड़ी है। इस चांदी को मोटरसाइकिल पर लादकर दो युवक बिसावर ले जा रहे थे। टीम ने जब युवकों से पूछा तो दोनों में से कोई भी कुछ नहीं बता सका। लिहाजा चांदी को जब्त कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें