फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सपा पार्षद ने उठाया सर्जरी से पहले मुस्लिम मरीजों की दाढ़ी काटने का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Sat, 05 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मुंबई के सरकारी अस्पताल पर आरोप लगाया है कि वहां के डॉक्टर मुस्लिम मरीजों को सर्जरी से पहले दाढ़ी हटाने के लिए कहते हैं। बीएमसी में सपा के ग्रुप लीडर रईस शेख ने कहा है कि उन्हें इस मुद्दे पर मुस्लिम मरीजों से बहुत सी शिकायतें मिल चुकी हैं। 



नागरिक आयुक्त अजोय मेहता को लिखे अपने खत में उन्होंने कहा है, "दाढ़ी रखना हमारी आस्था का एक हिस्सा है और मुझे मुस्लिम मरीज भाईयों से बहुत सी शिकायतें मिली हैं कि डॉक्टर छोटी सी सर्जरी करने से पहले भी उन्हें सलाह देते हैं कि वह दाढ़ी बनाएं। मैं मांग करता हूं कि मेहता डॉक्टरों को निर्देश दें कि वह तभी मरीजों को दाढ़ी हटाने को कहें जब अत्यंत आवश्यकता हो।"


सपा नेता ने कहा है कि बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एक नीति बनाई है ताकि डॉक्टर ऐसा न करें। हालांकि इसके फौरन लागू होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें शेख उन्हीं पार्षदों में से एक हैं जिन्होंने बीएमसी स्कूलों में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next