फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ी पड़वा से पहले फडणवीस सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा: तीन फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानें कब मिलेगा

Wed, 25 Feb 2026 06:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़वा से पहले अपने कर्मचारियों और पात्र स्टाफ का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ाकर 58% कर दिया। संशोधित डीए इस महीने से नकद मिलेगा। जुलाई-अक्तूबर 2025 का बकाया मार्च 2026 में गुढी पड़वा पर और नवंबर 2025-जनवरी 2026 का अलग आदेश से जारी होगा। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा त्योहार से पहले फडणवीस सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। इसके तहत राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और अन्य पात्र स्टाफ का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फैसला किया है। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि डीए में 3 फीसदी की वृद्धि करके इसे 58 प्रतिशत कर दिया जाएगा और यह जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

विज्ञापन

 

जायसवाल ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि संशोधित डीए इस महीने से नकद भुगतान के रूप में मिलेगा। जुलाई 2025 से अक्तूबर 2025 तक का बकाया मार्च 2026 में गुढी पड़वा के अवसर पर दिया जाएगा। वहीं, नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक का बकाया अलग आदेश के जरिए जारी किया जाएगा। बता दें कि इस फैसले से महाराष्ट्र के लगभग 5.16 लाख राज्य कर्मचारी और लगभग 8.72 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

 

ये भी पढ़ें:- CDS: 'बदलते स्वरूप में सशस्त्र सेनाओं को तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए', जनरल अनिल चौहान का बयान


डीए की नई व्यवस्था और भुगतान

  • नया डीए जुलाई 2025 से नकद भुगतान में मिलेगा।
  • जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक के डीए का अतिरिक्त भुगतान मार्च 2026 में गुढ़ी पड़वा के अवसर पर दिया जाएगा।
  • नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के डीए का अतिरिक्त भुगतान अलग आदेशों के तहत जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Goa: गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें