फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिलेगी सिग्नेचर ब्रिज की सौगात...

Sat, 18 Aug 2018 10:34 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिवाली से पहले दिल्ली वालों को सिग्नेचर ब्रिज की सौगात मिलेगी। शनिवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पांडेय ने सिग्नेचर ब्रिज का मुआयना करने के बाद यह जानकारी दी है।सिसोदिया ने सम्बंधित अधिकारियों को 31 अक्तूबर तक यह प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


आप नेता दिलीप पांडे का कहना है कि उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट भी रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा न होने से लोगों का काफी वक्त ट्रैफिक जाम में बर्बाद होता है। खासतौर पर सिविल लाइन की ओर से यमुना पार जाने वालों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। 

पांडे ने दिल्ली सरकार से सिग्नेचर ब्रिज का काम दीवाली से पहले पूरा करने की मांग की थी। दिल्ली सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह काम 31 अक्टूबर तक पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने बीते माह ब्रिज के लिए अंतिम किश्त जारी करने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन

 
बता दें कि करीब 1518.37 करोड़ रुपये का सिग्नेचर ब्रिज 251 मीटर ऊंचा होगा। इसके पायलोन की ऊंचाई 154 मीटर रहेगी। ब्रिज पर 19 स्टे केबल्स हैं। पायलोन के चारों तरफ शीशे लगाए गए हैं और लिफ्ट के जरिए जब लोग यहां पर पहुंचेंगे तो उन्हें यहां से दिल्ली का टॉप व्यू देखने को मिलेगा। 

प्रोजेक्ट की योजना करीब 13 साल पहले बनी थी।साल 2004 में मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार होना था, लेकिन पूर्व की सरकारों की अनियमितता की वजह से, यह प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें