फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: यौन उत्पीड़न के फर्जी आरोप लगाने पर महिला को दो महीने की सजा

Sat, 18 Aug 2018 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता की एक अदालत ने एक नाई पर अपनी पुत्री के यौन शोषण का झूठा आरोप लगाने वाली एक महिला को दो महीने की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने अदालत में माना कि उसने पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ झूठा आरोप लगाया था।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला ने बीती जून में फूलबागान थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया था कि नाई ने बाल काटते समय उसकी आठ साल की बेटी का यौन शोषण किया था। उस शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह उसी समय से जेल में था। 

सरकारी वकील विवेक शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान जज के सवालों के जवाब में महिला ने माना कि उसने झूठे आरोप लगाए थे। लेकिन उसने इसकी कोई वजह नहीं बताई। जज ने इस मामले में गिरफ्तार नाई को बाइज्जत बरी कर दिया। लेकिन झूठा आरोप लगाने के मामले में उक्त महिला को दो महीने की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें