फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीयर बार मालिक ने महिला को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 10:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगणघाट में वनस्पति शास्त्र की शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि महिला अत्याचार से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। सूबे के औरंगाबाद जिले में एक बीयर बार मालिक ने महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। 95 फीसदी जल चुकी महिला अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिल्लोड तालुका के अंधारी गांव में दो फरवरी को रात 11 बजे एक बीयर बार मालिक संतोष सखाराम मोहिते ने महिला के घर में घुसा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। 

पीड़िता के रोने चिल्लाने पर उसकी बेटी और दामाद मदद के लिए दौड़े और घाटी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. कैलाश घिने ने बताया कि महिला 95 फीसदी जल चुकी है। इधर, पुलिस ने आरोपी संतोष मोहिते को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 307, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कठोर कानून बनाने के लिए गठित हुई समिति
राज्य में महिला अत्याचार का मुद्दा बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गूंजा। इसके बाद सरकार ने महिला पर अत्याचार के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए एक समिति गठित की। इस समिति में गृहमंत्री अनिल देशमुख, महिला व बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर और प्राथमिक शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड सहित परिवहन मंत्री अनिल परब को शामिल किया गया है। समिति तेलंगाना सहित देश के अन्य राज्यों के कानून का अध्ययन कर महाराष्ट्र में भी कठोर कानून बनाने के संबंध में सरकार को रिपोर्ट देगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें