देश में बीफ बैन को लेकर चल रही बहस के बीच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम.वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि वह खुद नॉन- वेजीटेरियन हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फूड हर किसी व्यक्ति की च्वॉइस का मामला है। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा किसी को शाकाहारी नहीं बनाना चाहती है। नायडू ने यह बयान मुंबई में औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में कही है।
उन्होंने कहा कि कुछ पागल लोग ऐसी बाते किया करते हैं कि बीजेपी सभी को शाकाहारी बनाना चाहती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। लोग क्या खाना पसंद करते हैं और क्या नहीं यह उनकी अपनी च्वॉइस का मामला है। लोग फालतू में इस मुद्दे को राजनीतिक तूल दे रहे हैं।
I am myself a non-vegetarian, and I think food is a matter of choice. Some people say things just to give political colour: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/zP5duEtXOf
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017