देश में बीफ बैन को अभी दो हफ्ते ही हुए है और इसका सीधा असर इसकी ग्लोबल मार्केट पर भी दिखने लगा है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक भारत में बीफ बैन लगने से बीफ के ग्लोबल लेवल पर रेट बढ़ गए हैं। ये रिपोर्ट वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्लाई में कमी आने से व्यापारी बीफ के रेट बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि अकेला भारत पूरे साल में करीब 4 करोड़ का बीफ व्यापार करता है। रिपोर्ट के मुताबिक भले ही कुछ राज्य मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हों, लेकिन जब तक सरकार उनकी मांगों पर गौर करेगी तब तक ये रेट 2.5 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 मई को देश में गो हत्या समेत मवेशियों की हत्या पर पुश हत्या कानून के तहत पूर्ण रूप से बैन लगा दिया। इस बदलाव के मुताबिक पशु हत्या करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान जारी किया गया है। केंद्र के इस फैसले का केरल में खुला विरोध किया जा रहा है साथ ही पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी इसे गलत करार दिया है।