अमेरिका के केन्सास शहर में भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि हत्यारों ने पहले आरोपी से पूछा कि कहां के रहने वाले हो और फिर जवाब भारत मिलने पर गोली मार दी। परिजनों ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों कहना है कि बेटे की जान राष्ट्रपति की नस्लीय टिप्पणियों के कारण गई। उनके अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है और इसका एकमात्र कारण डोनाल्ड ट्रंप ही हैं।
विज्ञापन
घटना के नस्लीय टिप्पणी से प्रेरित होने की खबरों के बाद दोनों ही देशों के राजदूतों की नजर घटना की जांच पर है। तो क्या वाकई अमेरिका में ट्रंप के आने के बाद नस्लीय भेदभाव बढ़ रहा है। ऐसा है तो जरूर भारतीयों की मुश्किलें भी बढ़ रही होंगी। इसी सवाल को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन एक पोल किया। जिसमें सवाल था, 'क्या ट्रंप सरकार आने के बाद अमेरिका में भारतीयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं ?'