रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक सेना ने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर सामने आई हर चुनौती का डटकर सामना किया है। आतंकवाद, उग्रवाद या किसी बाहरे हमले की समस्या हो, सेना ने हर पहलू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।