सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिशें करते हैं। लेकिन इस समय भारत में जिस तरह के सेक्स का चलन बढ़ रहा है वह वाकई में चौंकाने वाला है। अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक बंगलूरू में BDMS बांधकर (बॉन्डेज), पार्टनर पर हावी होकर (डोमिनेंस), परपीड़न (मैसकिज्म) और पार्टनर को तकलीफ में खुश होकर (सैडिज्म) सेक्स तरीका काफी बढ़ रहा है।
मिरर की खबर के मुताबिक 36 साल के राहुल (बदला हुआ नाम) हॉस्पीटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं। राहुल कामोत्तेजक गतिविधियों से जुड़ी किंक कम्यूनिटी का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी पत्नी को इसकी जानकारी नहीं है।
भारत के किंक कम्यूनिटी में राहुल एक जाना-पहचाना और लोकप्रिय चेहरा हैं। वह आधिकारिक बंगलूरू किंकी की शुरुआत करने वाले लोगों में भी शामिल हैं। मालूम हो कि किंक कम्यूनिटी BDSM जैसे कामुक तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। खबर के मुताबिक बंगलूरू में ही नहीं बल्कि भारत के अन्य बड़े शहरों में भी इस तरह के सेक्स का चलन बढ़ रहा है।
'बंगलूरू में BDSM समुदाय के काफी लोग'
- फोटो : getty
राहुल ने अखबार मिरर को बताया, 'बंगलूरू में BDSM समुदाय के काफी लोग हैं। काफी तादाद में लोग हमें नियमित तौर पर संपर्क करते हैं।' किंक असल में कामुकता का एक 'मजेदार' तरीका है। इसमें सेक्स के सामान्य तरीकों से अलग कुछ नया रोमांच जोड़कर आनंद लेने की कोशिश की जाती है।
इसमें अपने पार्टनर की सेक्स इच्छा को बढ़ाने और उसे सेक्स के लिए तैयार करने के लिए कामुक पावर प्ले का सहारा लिया जाता है। पार्टनर की सेक्स कल्पनाओं को पूरा करने के लिए अलग-अलग तरीके इख्तियार करने वाले शख्स को 'किंकस्टर' कहा जाता है। महिला और पुरुष, दोनों में से कोई भी किंकस्टर की भूमिका निभा सकता है।
हो सकता है आपने किसी फिल्म या विडियो में कामोत्तेजक कपड़े पहनकर और अपने पार्टनर के हाथ बांधकर उन्हें रिझाने के लिए चाबुक का इस्तेमाल करते हुए या फिर पार्टनर के हाथों में हथकड़ी लगाकर उसके सामने कामुक नृत्य करते हुए किसी शख्स को देखा हो। यह BDSM का ही हिस्सा है।
500 से ज्यादा लोग किंक कम्यूनिटी की मासिक बैठकों में होते हैं शरीक
- फोटो : getty
राहुल के मुताबिक, 'डॉक्टर, इंजिनियर, कारोबारी, छात्र और यहां तक कि शिक्षक भी हमारे सत्र में शामिल होते हैं।' खबर के मुताबिक, केवल बंगलूरू शहर में ही 500 से ज्यादा लोग किंक कम्यूनिटी की मासिक बैठकों में शरीक होते हैं। इसकी अनाधिकारिक शुरुआत साल 2007 में हुई थी।
इन बैठकों में कम्यूनिटी के लोग साथ मिलते हैं और अपने किंक तरीकों पर बात करते हैं। 26 दिसंबर को इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें 25 लोग शामिल हुए थे। इसमें शरीक हुए एक शख्स ने बताया, 'इसमें 20 से 40 साल की उम्र तक के लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें कि यह सोसाइटी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।