फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी की रैली में शामिल हुए बाउल गायक बासुदेव दास, अमित शाह को अपने घर खिलाया था खाना

Wed, 30 Dec 2020 12:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरभूम
विज्ञापन
ममता बनर्जी की रैली में बाउल गायक बासुदेव दास - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली हुई। इस रैली में बाउल गायक बासुदेव दास गाना गाते हुए नजर आए। अमित शाह ने 20 दिसंबर को अपने बंगाल दौरे के दौरान इसी बाउल गायक बासुदेव दास के घर खाना खाया था, जो ममता की रैली में शरीक हुए। बासुदेव ने अपने हाथों से खाना बनाकर अमित शाह को खिलाया था। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री को गाना भी सुनाया था।

विज्ञापन

 

ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के करीब- बासुदेव दास
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बासुदेव दास ने कहा है कि 'ममता 'दीदी' और अमित शाह दोनों ही मेरे दिल के बहुत करीब हैं।' दास ने कहा कि 'मैं यहां परफॉर्म करने के लिए आया था। आज दीदी (ममता बनर्जी) ने मुझे फोन किया तो मैं यहां हूं अगर भाजपा का कोई मुझे आमंत्रित करता है तो मैं उनकी रैली में भी परफॉर्म करूंगा। बाउल समुदाय सभी का है। दीदी और अमित शाह जी दोनों ने मुझे सम्मान दिया।'


ममता बनर्जी के कार्यक्रम में भी बासुदेव दास ने वही गाना सुनाया जो उन्होंने अमित शाह को सुनाया था। गाने के बोल 'तोमय हृद मझहरे राखिबो छेरे देबो ना' जिसका मतलब होता है 'आपको दिल के अंदर जगह देंगे और कहीं जाने नही देंगे।'

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
रैली के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने कहा कि 'आप कुछ विधायक खरीद सकते हैं, लेकिन टीएमसी को नहीं खरीद सकते। कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता हमारे साथ है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'विश्व भारती के कुलपति भाजपा के आदमी हैं, वह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब मैं विश्व-भारती में सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोशिशें होते देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है। जो लोग महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें