महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भुसे
- फोटो : facebook@Dada ji bhuse
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भुसे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए साझा की है। उन्होंंने ट्वीट कर कहा कि मैंने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और जो मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें अपनी जांच करनी चाहिए। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। कोरोना को सफलतापूर्वक हराकर मैं जल्द ही आपकी सेवा में वापस आऊंगा।