फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs Congress: 'हारे हुए आदमी के पास रोने-धोने के अलावा और कुछ नहीं', राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार

Fri, 07 Feb 2025 09:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इस हारे हुए व्यक्ति का रोना धोना करार दिया है। साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ इस तरह के झूठे और निरर्थक आरोप लगाने से राहुल गांधी को क्या हासिल होगा?
विज्ञापन
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे 'निराधार और निरर्थक' बताया है। साथ ही कहा कि यह एक हारे हुए व्यक्ति के पास रोने-धोने के अलावा और कुछ नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में एमवीए की हार के बाद राहुल गांधी ने हाल ही में अपने दिए गए बयानों में आरोप लगाया था कि राज्य में विधानसभा चुनावों में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या वयस्क आबादी से अधिक है और पांच महीनों में पहले के मुकाबले अधिक मतदाता जुड़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्षी दलों के वोट शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि नए मतदाता ज्यादातर भाजपा के पक्ष में थे। गांधी ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का केंद्रीकृत डेटा प्रदान करें, वरना वे न्यायपालिका का रुख करेंगे।

किरेन रिजिजू का पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ इस तरह के झूठे और तुच्छ आरोप लगाने से राहुल गांधी को क्या हासिल होगा? रिजिजू ने कांग्रेस नेता के आरोपों को खारिज करते हुए इसे अनावश्यक और निराधार करार दिया।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना

विज्ञापन

भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों की निंदा की। उन्होंने गांधी के आरोपों को निराधार" और हारे हुए व्यक्ति की शिकायत करार दिया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि गांधी के आरोप असत्य हैं और इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।

साथ ही मालवीय ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने 18 जनवरी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में एक करोड़ नए मतदाता जोड़े जाने का दावा किया था, जबकि 3 फरवरी को संसद में उन्होंने यह संख्या 70 लाख बताई थी। अब उन्होंने 39 लाख का नया आंकड़ा पेश किया है। मालवीय ने सवाल किया कि क्या विपक्षी नेता को इस बात का भी अंदाजा है कि वे क्या बोल रहे हैं?

राज्यसभा सांसद भागवत कराड ने राहुल पर कसा तंज
साथ ही इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद भागवत कराड ने कहा कि लोगों ने महायुति को वोट दिया क्योंकि राज्य में उनकी सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी का दावा सही होता, तो भाजपा सभी विधानसभा सीटों पर जीत जाती।

कराड ने झारखंड चुनाव का दिया उदाहारण
कराड ने यह भी कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए यह माना कि भाजपा ने कोई आरोप नहीं लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) द्वारा गठित महा विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने लोगों का विश्वास खो दिया था। कराड ने कहा कि यही वजह है कि महाराष्ट्र ने महायुति को एक स्थिर सरकार दी है, जो राज्य में अच्छा काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें