पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू अपने 16 सदस्यों के साथ एनडीए सरकार का समर्थन करते हैं। वे गठबंधन के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन पीएम मोदी इससे सहमत नहीं हुए हैं। वह जानते हैं प्रशासन कैसे चलाना है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। नड्डा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि एनडीए में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।
राज्यसभा में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद चंद्रबाबू नायडू एनडीए के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा करने से मना कर दिया। हालांकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐसी किसी चर्चा से इनकार किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू अपने 16 सदस्यों के साथ एनडीए सरकार का समर्थन करते हैं। वे गठबंधन के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन पीएम मोदी इससे सहमत नहीं हुए हैं। वह जानते हैं प्रशासन कैसे चलाना है।
राज्यसभा में पूर्व पीएम ने कहा कि यूपीए सरकार में सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं था, बल्कि एक उपाध्यक्ष भी था। सत्ता का केंद्र अध्यक्ष के पास था। मोदी ने किसी को भी सरकार को संभालने या उसमें दखल देने की इजाजत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि उसने गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस प्राथमिकता को प्राप्त करने, इसे लागू करने और उपेक्षित वर्ग की संभावनाओं को पूरा करने के लिए स्थिर सरकार का होना जरूरी है जो पांच साल तक चल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब हमारे जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन से 305 सदस्यों के साथ यह सरकार पांच साल तक चलेगी। प्रधानमंत्री से कोई किसी तरह का फायदा नहीं उठा सकता।
पीएम मोदी की सराहना की
पूर्व पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वे अपने विशाल अनुभव के साथ देश का नेतृत्व कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि मोदी 22 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर देश को कैसे चला रहे हैं? आज दुनिया ने पहचान लिया है। उन्होंने बंगलूरू में पानी की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केवल मोदी ही पानी की समस्या का समाधान कर सकते हैं। कर्नाटक के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे जीवनकाल में यह समस्या दूर हो जाए।
भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। नड्डा ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष के तौर पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि एनडीए में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी ने मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।