फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धरमैया का आरोप: मोरल पुलिसिंग को प्रोत्साहित कर रहे बोम्मई, दक्षिण कन्नड़ में आठ घटनाएं आईं सामने

Sun, 18 Dec 2022 12:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

सिद्धारमैया ने कहा कि हाल के दिनों में दक्षिण कन्नड़ में नैतिक पहरेदारी की आठ घटनाएं सामने आई हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिक पहरेदारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके कारण यह मंगलुरु शहर और उसके बाहरी इलाकों में बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दक्षिण कन्नड़ में नैतिक पहरेदारी की आठ घटनाएं सामने आई हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के कृत्य की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिक पहरेदारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


सिद्धरमैया ने आश्चर्य जताया कि क्या मुख्यमंत्री मौजूदा कानूनों और पुलिस के कर्तव्यों से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी गतिविधियों को नहीं होने देना चाहिए।

मंगलुरु विस्फोटों पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बयान की चौतरफा आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा केपीसीसी प्रमुख के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और लोगों के बीच गलत सूचना फैला रही है।
विज्ञापन


भाजपा के इस आरोप पर कि कांग्रेस के शासन के दौरान आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी, उन्होंने पूछा कि भाजपा पिछले नौ वर्षों में देश में आतंकवाद को क्यों नहीं रोक सकी। उन्होंने पूछा, “अब उनकी यहां डबल इंजन की सरकार है और वे आतंकवादी गतिविधियों को क्यों नहीं रोक रहे हैं।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राज्य की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं और जनता को भावनात्मक मुद्दों से भड़का रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें