फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसानावासी फिल्म की शूटिंग पर रोक के लिए जाएंगे हाईकोर्ट

Fri, 18 Nov 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)  
विज्ञापन
फिल्म,‘टायलेट एक प्रेम कथा’
विज्ञापन
डायरेक्टर नीरज पांडेय की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के विरोध में एकजुट हुए बरसानावासियों ने गुरुवार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों पर 5000 साल पुरानी परंपराएं टूटने की बात सुनकर सभी आहत हैं। शुक्रवार को मामले में अष्टसखियों के गांव सहित संत समाज की महापंचायत हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रज की परंपराओं को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही राधारानी मंदिर सेवायतों की गुरु गद्दी ब्रजाचार्य पीठ ने फिल्म के अब तक शूट हुए सीन और दिसंबर में बरसाना में होने वाली शूटिंग पर रोक लगवाने के लिए हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया है। श्रीजी मंदिर विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पदम फौजी ने कहा कि किशोरी जू हमारी आराध्य हैं। फिल्म की कहानी से ब्रज की पौराणिक परंपराओं मजाक बन रहा है। हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे। 

गोविन्द मुनीम ने कहा कि शूटिंग को रुकवाने के लिए सभी लोग मंदिर सेवायत और गुरु गद्दी के साथ हैं। बालकिशन मेंबर ने कहा कि भगवान राधा-कृष्ण के बीच अलौकिक प्रेम है। फिल्म की कहानी इसके विपरीत जा रही है। सूत्रों के अनुसार बरसाना में दिसंबर माह में रंगीली गली चौक पर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के लठामार होली से संबंधित दृश्य फिल्माए जाएंगे। इसके विरोध के लिए ग्रामीणों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें