बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब इस मामले में जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) इस पूरे घटनाक्रम की हर एक एंगल से जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी खराबी, मौसम, पायलट रिकॉर्ड और एटीसी बातचीत की पड़ताल कर रही है।
पुणे के बारामती में बीते महीने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में अब इस मामले की जांच तेज कर दी गई है। महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) इस पूरे घटनाक्रम की हर एक एंगल से जांच कर रही है। इसके इतर ये एक हादसा था, साजिश थी या फिर किसी की लापरवाही सवाल अभी तक जारी है।
विज्ञापन
ऐसे में इस विमान हादसे की जांच कर रहे सीआईडी के अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी तरह पेशेवर तरीके से की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि हादसा सिर्फ एक दुर्घटना था या इसके पीछे किसी तरह की साजिश या आपराधिक लापरवाही तो नहीं थी।
सीआईडी किन-किन बातों के आधार पर कर रही जांच
अधिकारियों के मुताबिक, जांच टीम विमान के तकनीकी पहलुओं, मौसम की स्थिति, पायलट की जानकारी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत और विमान के रखरखाव से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही हादसे वाली जगह से सबूत भी इकट्ठा किए जा रहे हैं।
सरकार ने लोगों से की अपील
सीआईडी ने कहा है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। अगर जांच में किसी की लापरवाही या साजिश सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।