फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar Plane Crash: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा जुटा रहा जांच ब्यूरो; राउत ने पूछा-ब्लैक बॉक्स जल गया था?

Tue, 17 Feb 2026 12:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई

सार

एएआईबी महाराष्ट्र के बारामती जिले हुए हवाई हादसे, जिसमें तत्कालीन डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, की जांच कर रही है। वहीं एएआईबी ने मामले में सीवीआर से डेटा हासिल करने के लिए विशेषज्ञों की मदद मांगी हैं। इधर, कथित लापरवाही पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सवाल उठाए है। 
विज्ञापन
बारामती हादसे की जांच जारी, संजय राउत ने खामियों पर उठाए सवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान हादसों की जांच करने वाली एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा है कि बरामती में हुए लियरजेट-45 प्लेन हादसे के ब्लैक बॉक्स (रिकॉर्डर) से डेटा निकालने के लिए खास तकनीकी मदद मांगी गई है। 28 जनवरी को बरामती में प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। एएआईबी के अनुसार, विमान में दो रिकॉर्डर लगे थे। जिसमें पहला फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और दूसरा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - AI Impact Summit: 'जनहित और सबके फायदे के लिए हो एआई का इस्तेमाल', PM मोदी ने बताया शिखर सम्मेलन का उद्देश्य

ब्लैक बॉक्स की स्थिति
इस हादसे के बाद दोनों रिकॉर्डर आग में बुरी तरह जल गए थे। हालांकि डीएफडीआ का डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। लेकिन सीवीआर से डेटा निकालना मुश्किल है, इसलिए अमेरिका से तकनीकी मदद ली जा रही है (क्योंकि यह वहीं बना था)। एएआईबी ने लोगों से कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी तरह की अटकलें न लगाएं।
विज्ञापन


राजनीतिक विवाद और सरकार से सवाल
इम मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि ब्लैक बॉक्स का जल जाना रहस्यमय और गंभीर है। उन्होंने सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए। इसके साथ एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने कहा कि यह हादसा साजिश भी हो सकता है। उनके अनुसार, हादसे से पहले आखिरी 24 घंटे में यात्रा योजना अचानक बदली थी। पहले अजित पवार कार से पुणे जाने वाले थे, लेकिन अचानक विमान से जाने का फैसला हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Assam: बढ़ती मुस्लिम आबादी पर सीएम सरमा चिंतित, कहा- संघर्ष के दौरान कुछ लोग बांग्लादेश का कर सकते हैं समर्थन

वहीं इस मामले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जल्द जारी होगी। फिलहाल जांच अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत की जा रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें