फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने बनाया देश में जीत का महारिकॉर्ड, वोट मार्जिन में दो लाख से अधिक का रहा अंतर

Mon, 04 May 2026 04:58 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की रिकॉर्डतोड़ जीत ने न सिर्फ राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि यह जीत राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल बन गई है। भारी जनसमर्थन के साथ मिली यह जीत पवार परिवार की राजनीतिक पकड़ और सहानुभूति लहर दोनों को दर्शाती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारतीय चुनावी इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2,18,930 वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की, जो अब तक किसी भी विधायक के लिए देश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
विज्ञापन


मतगणना के 24वें राउंड के अंत तक आए आंकड़ों के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया। चुनाव में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन कोई भी प्रत्याशी 1,000 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

पिछले रिकॉर्ड को भी किया पीछे

इस जीत के साथ सुनेत्रा पवार ने 2022 में यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट में सुनील कुमार शर्मा का बनाया गया 2,14,835 वोटों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह जीत उनके दिवंगत पति अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के रूप में भी देखी जा रही है।

परिवार और संगठनों का मिला समर्थन

चुनाव में सुनेत्रा पवार के समर्थन में उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के समर्थन ने भी इस जीत को एकतरफा बना दिया। अन्य उम्मीदवारों में करुणा मुंडे को 125 वोट और अभिजीत बिचुकले को 121 वोट मिले, जो मुकाबले की एकतरफा प्रकृति को दर्शाता है।

भावुक प्रतिक्रिया, जश्न से परहेज की अपील

जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने इसे अपने दिवंगत पति अजित पवार को समर्पित किया। उन्होंने समर्थकों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस मौके पर अत्यधिक जश्न या जुलूस निकालने से बचा जाए।

उन्होंने कहा कि बारामती की जनता ने जो विश्वास दिखाया है, वह अजित दादा की पवित्र स्मृति को समर्पित है। हम सभी भावुक हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती हूं कि कोई जुलूस न निकाले और न ही गुलाल उड़ाए। हमें दादा के विचारों के अनुरूप संयम रखना चाहिए।

नई बारामती का संकल्प

सुनेत्रा पवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने नई बारामती बनाने का संकल्प लेते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं, पार्थ पवार ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की जीत की उन्होंने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद वे जनसुनवाई शुरू करेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें