फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAPS: अमेरिका में बीएपीएस के इस संत को मिला बड़ा सम्मान, जैक्सन शहर ने समर्पित किया एक दिन

Fri, 17 Jul 2026 10:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर के मेयर जॉन हॉर्न ने 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से 'पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी दिवस' घोषित किया है।
 
विज्ञापन
डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर के मेयर जॉन हॉर्न ने 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से 'पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी दिवस' घोषित किया है। यह घोषणा जैक्सन स्थित द हिल्टन होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में की गई, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


मेयर जॉन हॉर्न ने यह सम्मान पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी के उन उल्लेखनीय योगदानों के सम्मान में दिया, जिनके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर के लोगों को ईमानदारी, करुणा और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। शहर प्रशासन ने इसे उनके वर्षों के सामाजिक, आध्यात्मिक और प्रेरणादायी नेतृत्व की औपचारिक सराहना बताया।

इस अवसर पर जारी आधिकारिक घोषणा में मेयर जॉन हॉर्न ने कहा, इस घोषणा का उद्देश्य जैक्सन शहर के सभी नागरिकों को पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी के वर्षों की सेवा, उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और मानवता के प्रति समर्पण को पहचानने और उसका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी के सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके संदेशों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया गया।

आयोजकों के अनुसार, डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी लंबे समय से युवाओं, परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों को नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और सेवा भाव का संदेश देते रहे हैं। उनके विचारों का प्रभाव भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में देखने को मिलता है।
जैक्सन शहर द्वारा 8 जुलाई को 'पूज्य डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी दिवस' घोषित किया जाना उनके वैश्विक योगदान और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को मिला एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जा रहा है।
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें