फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर, 'पंडित' राहुल गांधी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद

Thu, 07 Dec 2017 07:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनावों के प्रचार में जुटे राहुल गांधी की जनेऊ वाली तस्वीरें तो आपने देखी ही होंगी, जिन्हें राहुल के मंदिर जाने के बाद उठे विवाद के बाद यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया में शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच अब दिल्‍ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिनमें राहुल गांधी को पंडित बताया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के दूसरे दिन ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ऐसे बैनर पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें राहुल गांधी के नाम से पहले 'पंडित' लिखा गया है। बैनर में
लिखा गया है, 'पंडित राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद"। Banners seen outside Congress HQ in Delhi pic.twitter.com/x8cgxVf0YQ — ANI (@ANI) December 5, 2017
बैनर किसकी ओर से लगवाया गया है इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन बैनर में ही जगदीश शर्मा, अनिल ठक्कर, गौरव शर्मा और इंद्रजीत कौशिक का नाम और तस्वीर दी गई है। इसके अलावा एक अन्य बैनर जो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लगवाया गया है उसमें राहुल गांधी को 2019 में देश का प्रधानमंत्री कहकर संबोधित किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात में चुनाव प्रचार में जुटे राहुल गांधी लगातार वहां प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उनकी कई टीका और तिलक लगी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस समर्थकों की ओर से भी ऐसी तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।

राजनीति के जानकारों के अनुसार राहुल पार्टी की छवि बदलने और नरम हिंदुत्व की तरफ बढ़ने के लिए लगातार इस तरह के प्रयास कर रहे हैं। राहुल की इस रणनीति से बेचैन भाजपा उन्हें इस मुद्दे पर घेरने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें