फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सौ के नोट की किल्लत, रिजर्व बैंक ने कहा नोटों की कमी नहीं

Mon, 14 Nov 2016 03:03 AM IST
शिशिर चौरसिया/ नई दिल्ली
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
पांच सौ और हजार रुपये के नोटों को बाजार से हटाने के सरकार के निर्णय से देश भर में पैसे निकालने की अफरातफरी के बीच बैंकों में भी सौ रुपये के नए नोट की किल्लत होने की खबर है। यही वजह है कि एटीएम में पर्याप्त मात्रा में नोट नहीं भरे जा रहे हैं। हालांकि, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली में कनाट प्लेस में एक सरकारी बैंक केसामने चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद पुराने नोट बदलवा कर बाहर आई राजमनी जम कर बैंक वालों को कोस रही थी। उनका कहना है कि चार घंटे तक लाइन में लगने के बाद दो-दो हजार के दो नोट मिले।

सौ-पचास के नोट मांगे लेकिन नहीं मिला। बैंक प्रबंधक से इस बारे में जब पूछा गया तो उनका जवाब था- छोटे नोट रहे तब तो दें। उन्होंने बताया कि सौ-पचास के कुछ नए नोट आए हैं, जिसे एटीएम में भरा गया है। उस बैंक में सभी ग्राहकों को एक्सचेंज में दो-दो हजार रुपये के ही नोट मिल रहे थे।
विज्ञापन


गोरखपुर में एक प्रमुख सरकारी बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां तो छोटे नोट हैं ही नहीं। रविवार को 50 रुपये वाले दस लाख रुपये के नोटों की सप्लाई आई। ये सब नॉन इश्यूबल नोट हैं, मतलब इन्हें रिजर्व बैंक के पास वापस भेजा जाना था लेकिन नए नोट के अभाव में इन्हें ही ग्राहक को बांटे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

बड़े नोटों की भी सप्लाइ नहीं है

black money
इन नोटों को एटीएम में भर नहीं सकते इसलिए एटीएम का शटर डाउन है। जब नए नोट आएंगे, तब भरे जाएंगे। भागलपुर में एक सरकारी बैंक के प्रबंधक  ने बताया कि छोटे नोट तो छोड़िए, बड़े नोटों की भी सप्लाइ नहीं है। किसी तरह सौ और पचास के नोट भर कर एटीएम मशीन चलाया है। शाखा में ग्राहकों को नॉन इश्यूबल नोट दे कर काम चलाया जा रहा है।

इस बीच रिजर्व बैंक ने रविवार को आम जनता को आश्वस्त किया कि बैंकों के पास पर्याप्त नगदी है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने बयान जारी कर कहा रिजर्व बैंक आम लोगों को आश्वस्त करना चाहता है कि आरबीआई और बैंकों में छोटी राशि के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वे बैंकों और एटीएम से बार-बार नगदी नहीं निकालें, इसकी कोई जरूरत नहीं है।

एसआईएस प्रोसिगर में नोटों के वितरण की विशेष व्यवस्था
बैक के करेंसी चेस्ट से एटीएम तक करेंसी नोट पहुंचाने वाली कंपनी एसआईएस प्रोसिगर ने कहा है कि अभी नोटों को एटीएम तक पहुंचाने के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त वाहन और कर्मचारियों को लगाया गया है। ऐसा इसलिए ताकि कम समय से अधिक से अधिक एटीएम में नोट भरा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें