फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Thu, 26 Apr 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी की कमी से जूझ रहे लोगों को अगले कुछ दिन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शनिवार से तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों का कहना है कि अवकाश रहने के बावजूद एटीएम में नोटों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं, जबकि रविवार को छुट्टी रहती है और सोमवार 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा के कारण सार्वजनिक अवकाश है। 

स्टेट बैंक के स्थानीय मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहने के बावजूद एटीएम में नकदी की किल्लत नहीं होगी। क्योंकि ज्यादातर एटीएम में नकदी डालने के लिए तीसरी पार्टी की सेवाएं ली जाती हैं। इसके अलावा ब्रांच एटीएम में भी पैसे भर दिए जाएंगे ताकि दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें