फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने सांठगांठ कर 71.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदले: सरकार

Sat, 04 Feb 2017 06:03 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के दौरान 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच कुछ बैंकों के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से अमान्य घोषित किए गए 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदला। सरकार के अनुसार बैंक कर्मियों ने सांठगांठ कर 71.47 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदला था। 
विज्ञापन


लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बैंकों से मिली सूचना के अनुसार ऐसे 14 शाखाएं मिली हैं जहां के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से पुराने नोटों को बदला। 

अवैध तरीके से नोटों की बदली सबसे अधिक एक्सिस बैंक की तीन शाखाओं में की गई। इन शाखाओं में कुल 46.29 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बदले गए। इन मामलों में तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने सदन को बताया कि अवैध तरीके से 22.67 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बदलने के छह मामले में धनलक्ष्मी बैंक के आठ कर्मचारी लिप्त पाए गए। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 1.9 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 54.90 करोड़ और सिंडिकेट बैंक में छह लाख रुपये के पुराने नोट अवैध तरीके से बदले गए। इन मामलों में नौ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें