रिलायंस जियो के फ्री इंटरनेट डाटा को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने अपने इंटरनेट 3जी डाटा की दरें और घटा दी हैं। बीएसएनएल अब स्पेशल पैक में 1 जीबी थ्री जी डाटा सिर्फ 36 रुपये में देगा। अब 291 के प्लान में उपभोक्ता चार गुना ज्यादा डाटा मिलेगा। यानी पहले के 2 जीबी डाटा के बजाय अब 8 जीबी डाटा 28 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा। इसी तरह 78 रुपये के प्लान में अब 2 जीबी डाटा मिलेगा।