फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरू में 4 करोड़ के नए नोट बरामद, आयकर विभाग ने छापे में पकड़े

Thu, 01 Dec 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगलुरू से चार करोड़ के नए नोट बरामद किए हैं। आयकर विभाग की छापामारी में यह नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने तलाशी के दौरान दो लोगों के कब्जे से ये नोट बरामद किए हैं। विभाग ने नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि आरोपियों के पास ये नोट कहां से आए।

बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु से ही सेलम में भाजपा युवा मोर्चा के सचिव जेवीआर अरुण को 20 लाख रुपए की करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। 36 साल के अरुण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े समर्थक हैं। 
विज्ञापन


अरुण ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पर लिखा था, 'देश की भलाई के लिए, मैं लाइन में खड़े होने के लिए तैयार हूं। चंद्रबाबू ने प्रस्ताव दिया था, मोदी ने लागू किया है।' 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अब उन्हीं अरुण के पास से 2000 रुपए के 926, 1000 रुपए के 50 नोट और 500 रुपए के 1530 नोट मिले हैं। अरुण के पास से कैश मिलने के बाद पार्टी ने उसे तत्काल पद और पार्टी से हटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें