फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बांग्लादेशी छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप; राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Mon, 15 May 2023 05:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्य महिला आयोग को पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रा से शिकायत मिली थी कि आरोपी ने एक निजी अस्पताल में उसके केबिन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस अस्पताल में छात्रा को आत्महत्या की कोशिश के बाद भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने छात्रा से मिलने और फोन से बात करने वालों से भी बातचीत की है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर बांग्लादेशी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने कहा, हमने इसका संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर वह उचित कार्रवाई की सिफारिश करेंगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह पश्चिम वर्धमान जिले में आसनसोल के पास स्थित काजी नजरूल विश्वविद्यालय की बांग्लादेशी छात्रा ने प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।  इतना ही नहीं पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में प्रोफेसर पर जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही थी। शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार भी किया था हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। 

आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने बताया कि शनिवार को उन्होंने आसनसोल के पास सरकारी काजी नजरूल विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में रहने वाली शिकायतकर्ता छात्रा समेत सभी संबंधित पक्षों से बात की है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि आयोग को पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रा से शिकायत मिली थी कि आरोपी ने एक निजी अस्पताल में उसके केबिन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस अस्पताल में छात्रा को आत्महत्या की कोशिश के बाद भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने छात्रा से मिलने और फोन से बात करने वालों से भी बातचीत की है। 

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि छात्रा ने यह भी बताया है कि जब उसने प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी तो उसे कथित रूप से प्रोफेसर से एसएमएस के जरिए धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था हालांकि बाद में उसे जमानत दी गई थी। हमारे पास न्यायिक प्रक्रिया के बारे में टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायतों की पुलिस द्वारा पूरी तरह से जांच की जाए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए। 

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि नर्सिंग होम में बलात्कार की कथित घटना और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के दावों में कुछ विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा कि हम छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। हमने पुलिस और विश्वविद्यालय को कुछ सिफारिशें भेजी हैं ताकि यह देखा जा सके कि उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें