बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू मंदिर हमलावरों का पता लगाने के लिए एक मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने हिंदू मंदिर हमलावरों को गिरफ्तार करवाने वालों और उनसे संबंधित सूचना देने वालों को इनाम तौर पर एक लाख टका देने की घोषणा की है। इस बीच बांग्लादेश में हिंदू मंदिर हमलावरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।
ब्रहमनबारिया के पुलिस सुप्रीटेंडेंट मिजानुर रहमान ने कहा कि हमने अपराधियों को गिरफ्तार करने वालों और उनकी सूचना देने वालों के लिए एक लाख टका (1250 डॉलर) देने की घोषणा की है।
जांच के दौरान 78 संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन हिंदू नेताओं और सिविल सोसायटी का कहना है कि हमले मास्टरमाइंड अब भी आजाद घूम रहे हैं। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमान खान ने कहा कि हमलावरों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।