फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: अनवारुल अजीम हत्या केस; DNA रिपोर्ट में हुई पुष्टि, बांग्लादेश के सांसद की हैं बरामद मांस और हड्डियां

Fri, 20 Dec 2024 07:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

13 मई 2024 को कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में सीआईडी की तरफ से खुलासा किया गया है। पुलिस के अनुसार, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना से जांच के दौरान बरामद की गई मांस और हड्डियां मृतक सांसद की हैं। उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी, उसके बाद उसके शरीर के टुकड़े किए गए और कई स्थानों पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
अनवारुल अजीम हत्या केस में सीआईडी का खुलासा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी की तरफ से किए गए डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि बांग्लादेश के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की जघन्य हत्या की जांच के दौरान बरामद मांस और हड्डियां मृतक सांसद की हैं। बता दें कि, बांग्लादेश की अवामी लीग के तीन बार सांसद और बांग्लादेश में पार्टी की कालीगंज उप-जिला इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की 13 मई को कोलकाता के न्यू टाउन में मौजूद एक फ्लैट में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


डीएनए परीक्षण रिपोर्ट और जांच से पुष्टि हुई
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'डीएनए परीक्षण रिपोर्ट और जांच से पुष्टि हुई है कि जांच के दौरान बरामद मांस और हड्डियां बांग्लादेश के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की हैं।'  सीआईडी अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता की यात्रा पहुंची मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की बेटी के डीएनए नमूने एकत्र किए थे। उन्होंने कहा, 'नमूने जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे। दोनों डीएनए नमूने मेल खाते हैं। हमें हाल ही में रिपोर्ट मिली है।' 

हत्या के बाद शव के टुकड़े कई जगहों पर फेंके गए
अवामी लीग के सांसद 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता गए थे और अगले दिन लापता हो गए, जिसके बाद ढाका और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त जांच की। 22 मई को कोलकाता पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि उनकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद में पुलिस ने उत्तर 24 परगना में एक सेप्टिक टैंक से बड़ी मात्रा में मांस बरामद किया और जून में दक्षिण 24 परगना में एक नहर के किनारे से हड्डियां बरामद की गईं। इस मामले की शुरू से जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने कहा कि, इस वारदात में मिले साक्ष्य बताते हैं कि मोहम्मद अनवारुल अजीम अनार की गला घोंटकर हत्या की गई थी, उसके बाद उसके शरीर के टुकड़े किए गए और कई स्थानों पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें