फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: 'भारत पर दबाव नहीं बना सकतीं विदेशी ताकतें', बांग्लादेश के मंत्री का बड़ा बयान

Thu, 27 Jul 2023 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हसन महमूद ने कहा कि विदेशी ताकतें जो बांग्लादेश में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठा रही हैं, वह हमारे देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही हैं। अमेरिका में भी नस्लीय हमले होते हैं। 
विज्ञापन
बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने कहा है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा बनाकर विदेशी ताकतें, उनके देश पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं। बांग्लादेश के मंत्री ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। बांग्लादेशी मंत्री ने कहा कि इन विदेशी ताकतों में भारत पर दबाव बनाने की ताकत नहीं है। महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में होने वाले आम चुनाव संविधान के तय नियमों के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन


मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप गलत
कोलकाता प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए हसन महमूद ने कहा कि हमारे देश पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप सही नहीं हैं। बांग्लादेश में मानवाधिकार के हालात, उन देशों से बेहतर हैं, जो हम पर आरोप लगा रहे हैं।  हसन महमूद ने कहा कि विदेशी ताकतें जो बांग्लादेश में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठा रही हैं, वह हमारे देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही हैं। अमेरिका में भी नस्लीय हमले होते हैं। 

भारत को बताया मजबूत राष्ट्र
हसन महमूद ने कहा कि अगर भारत में कोई मुद्दा बनता है तो इन विदेशी ताकतों में क्या सवाल उठाने की हिम्मत है? इसका जवाब है नहीं क्योंकि यह एक संप्रभु राष्ट्र का आंतरिक मामला है, लेकिन ये विदेशी ताकतें बांग्लादेश पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं क्योंकि बांग्लादेश भू-राजनीतिक स्तर पर बेहद अहम है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में बढ़ते चीनी निवेश पर कही ये बात
बांग्लादेश की चीन से नजदीकी के सवाल पर हसन महमूद ने कहा कि 'हाल के सालों में बांग्लादेश में चीन के निवेश में कमी आई है। महमूद ने माना कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट चीनी कंपनियों को मिले हैं क्योंकि उनकी नीलामी की दर बेहद कम है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें