फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटाई

Sun, 15 Dec 2019 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
शेख हसीना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश ने त्रिपुरा के दो बंदरगाहों के जरिए भारत से नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटा ली है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। त्रिपुरा के उद्योग व वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त निदेशक स्वप्ना देवनाथ ने कहा, बांग्लादेश ने त्रिपुरा के नौ स्थलीय बंदरगाहों से 2018-19 में भारत को 522.42 करोड़ रुपये के सामानों का निर्यात किया, जबकि आयात 14.66 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


इस व्यापार असंतुलन का कारण बांग्लादेश की ओर से विभिन्न सामानों के आयात पर लगाई गई रोक है।

देवनाथ ने बताया कि बांग्लादेश ने अब अखौड़ा और श्रीमंतपुर स्थलीय बंदरगाह से नौ सामानों के आयात पर लगी रोक हटा ली है। एक दिसंबर से जिन सामानों के आयात पर से रोक हटाई गई है, वे काजू, कागज, चीनी, जेनरेटर, टूटे शीशे, चॉकलेट, बेबी वाइप्स, मिठाइयां और विटामिन हैं।

राज्य सरकार की पहल पर पड़ोसी देश ने दो चरणों में अब तक 16 सामानों के आयात से रोक हटाई है। चाय के आयात पर से भी रोक हटाने की मांग की गई है, लेकिन बांग्लादेश ने अब तक इस पर कुछ कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


त्रिपुरा चाय विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन संतोष साहा ने कहा कि यदि इन स्थलीय बंदरगाहों से चाय के आयात पर से भी बांग्लादेश रोक हटा ले तो त्रिपुरा को फायदा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें